Newsकर्मचारी आंदोलनछत्तीसगढ़

फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाले हड़ताल की तैयारी में जुटे कर्मचारी संगठन “काम बंद कलम बंद” का दिया नारा

मुंगेली में 26 दिसंबर को फेडरेशन के सभी सदस्य जन संपर्क कर सभी विभागों से नैतिक समर्थन हेतु प्रयास करेगा साथ ही सभी कर्मचारियों से हड़ताल फार्म भरवाया जाएगा।

मुंगेली प्रवक्ता.कॉम 13 दिसंबर 2025

Join WhatsApp

मुंगेली में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल की सफल बनाने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने तैयारी तेज कर दी है ।

इसी सिलसिले में 12/12/2025 को छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक जिला संयोजक जे एस ध्रुव की नेतृत्व में आहुत किया गया। विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय आव्हान पर निश्चित कालीन हड़ताल 29 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित हुआ है। इस विषय पर व्यापक चर्चा किया गया। “काम बंद कलम बंद” कर सभी कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे , जिसमें प्रदेश व जिले के समस्त संगठनों का पदाधिकारी सदस्य सम्मिलित होंगे। सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी करते हुए अपना मनमाना रवैया अपनाए हुए है जिससे सभी अधिकारी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। प्रदेश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने हेतु 18 दिसंबर को संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी संगठन प्रमुख व फेडरेशन के पदाधिकारी अपेक्षित है। जिला मुंगेली में 26 दिसंबर को फेडरेशन के सभी सदस्य जन संपर्क कर सभी विभागों से नैतिक समर्थन हेतु प्रयास करेगा साथ ही सभी कर्मचारियों से हड़ताल फार्म भरवाया जाएगा।

फेडरेशन के संयोजक अवधेश शुक्ल ने कहा कि समय आ गया है सभी कर्मचारी अधिकारी एक मंच पर आकर अपने हक की लड़ाई लड़ने हेतु तैयार हो जाए, सरकार अगर हमारी मांगों पर गंभीर नहीं होता है तो यह हड़ताल भविष्य में अनिश्चित कालीन में भी बदल सकता है। संयोजक सईद खान ने कहा कि आज हम को रिटायरमेंट के बाद भी सामान्य DA के लिए भी हड़ताल और सरकार से लड़ाई लड़ना पड़ रहा है कितना दुर्भाग्य की बात है। केंद्र के समान DA, महंगाई भत्ता हर कर्मचारियों का अधिकार है। संयोजक ध्रुव जी ने फेडरेशन के 11 सूत्रीय मांग और हड़ताल की रणनीति पर व्यापक चर्चा किए। उपसंयोजक बिंदु भास्कर ने कहा कि सभी जिलों में परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित किया जा रहा है मुंगेली में यह बैठक लंबे समय से आयोजित नहीं हो पा रहा है जिससे कर्मचारी अपनी बातें नहीं पहुंचा पा रहे , साथ ही सामंजस्य की कमी दिखाई दे रहा है। फेडरेशन के संगठन मंत्री R k वैष्णव ने कहा कि कोई भी कर्मचारी हड़ताल नहीं करना चाहता पर , बिना हड़ताल के शासन कर्मचारियों के वाजिब मांग पर भी विचार नहीं करता मजबूर होकर संगठन को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ता है।

प्रवक्ता अत्रि प्रताप सिंह ने फेडरेशन के सभी संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों से आव्हान किया कि वे निश्चित कालीन हड़ताल में अपना 100% योगदान देकर काम बंद कलम बंद की तर्ज पर हड़ताल को सफल करें।
बैठक में लक्ष्मी कांत जडेजा, दिनेश निर्मलकर, अश्वनी बंजारा, भूपेंद बंजारा, एम एल टंडन, भूपेंद्र घृतलहरें, मनोज अंचल, के एल साहू, अजय निर्मलकर, आई पी यादव, नारायण दास भास्कर, रघुनाथ ठाकुर, संजय शुक्ला , प्रवीण मिश्रा के साथ फेडरेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button