KorbaNewsकर्मचारी जगतछत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में 8 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की बड़ी बैठक होगी संगठनात्मक चर्चा

अधिकारी कर्मचार छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरबा का नव वर्ष मिलन एवं वनभोज कार्यक्रम प्रसिद्द पर्यटन स्थल सतरेंगा मे 08 फरवरी को

Join WhatsApp

कोरबा प्रवक्ता. कॉम 05 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा द्वारा नव वर्ष मिलन एवं वनभोज कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08 फरवरी को जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा की सुरम्य वादियों में किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छ ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शास. कर्मचारी संघ होंगे साथ ही विभिन्न कर्मचारी संघोँ के प्रदेश अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि होंगे।पर्यटन स्थल सतरेंगा मे होने वाले समारोह मे छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों के साथ जिले भर से लगभग सभी विभागों के संघीय पदाधिकारियों, सदस्यों,एवं सैकड़ों की संख्या मे कर्मचारी अधिकारी सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा की उपस्थिति में प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला कोर कमेटी सदस्यों के साथ विचार-विनिमय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की भावी रणनीति, लंबित मांगों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।


यह आयोजन जिला फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक श्री जगदीश खरे के नेतृत्व एवं उप संयोजक श्री तरुण सिंह राठौर, महासचिव श्री ओमप्रकाश बघेल के विशेष सहयोग एवं फ़ेडरेशन के पदाधिकारियों सहित फ़ेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षो तथा समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारी अधिकारियों के समन्वय से नव वर्ष मिलन एवं वनभोज कार्यक्रम आयोजित की गई है। फ़ेडरेशन के पदाधिकारी उक्त समारोह एवं कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।


छ ग कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सम्बद्द संगठनों के जिलाध्यक्षो, पदाधिकारी एवं सक्रिय कर्मचारी अधिकारी सदस्यों से उक्त नव-वर्ष मिलन समारोह मे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button