आठवें वेतन आयोग ने मांगे पोर्टल पर केंद्रीय कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव 16 मार्च है सुझाव की आखिरी तारीख
FNPO ने मांग रखी है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से बढ़ाकर 3.25 किया जाए. इसके साथ ही, कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि (Annual Increment) को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% करने का सुझाव दिया गया है.
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 09 फरवरी 2026
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवें वेतन आयोग से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लाइव कर दी है और नए वेतन ढांचे को लेकर व्यापक स्तर पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह कदम करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स की भविष्य की सैलरी और पेंशन तय करने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वेतन निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए पोर्टल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए यहां पर 8cpc.gov.in क्लिक कर सकते हैं।

फिटमेंट फैक्टर से लेकर बेसिक-पे तक पर आयोग ने मांगे सुझाव
कर्मचारियों और पेंशनर्स से कुल 18 श्रेणियों के तहत सुझाव मांगे गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं फिटमेंट फैक्टर, इन्क्रीमेंट और पेंशन । आयोग ने सुझाव जमा करने के लिए 16 मार्च, 2026 की समयसीमा निर्धारित की है। आयोग ने साफ कर दिया है कि केवल पोर्टल के माध्यम से आए सुझावों पर ही विचार होगा। ईमेल या डाक द्वारा भेजे गए पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग, माईजीओवी के सहयोग से, भारत सरकार के कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, अधिकारियों और न्यायालयों के कर्मचारियों, नियामक निकायों के सदस्यों, संघों या सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनरों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यक्तियों के संघों से संरचित तरीके से (एक प्रश्नावली के माध्यम से) विचार, राय और इनपुट मांगता है। अधिक जानकारी के लिए, 8cpc.gov.in पर जा सकते हैं।
केवल MyGov के माध्यम से प्रतिक्रियाओं को स्वीकार किया जाएगा। प्रश्नावली द्विभाषी प्रारूप (अंग्रेजी / हिंदी) में है।
अस्वीकरण: प्रश्नावली का उद्देश्य बेहतर सूचित किया जाना है। उत्तरदाताओं के नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा और प्रश्नावली के जवाब का विश्लेषण कुल गैर-जिम्मेदार आधार पर किया जाएगा। इस प्रश्नावली में भाग लेकर, आप आयोग द्वारा विश्लेषण के लिए जानकारी का उपयोग करने के लिए सहमति देते हैं को फिटमेंट फैक्टर और सालाना इंक्रीमेंट पर जोर
FNPO ने मांग रखी है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से बढ़ाकर 3.25 किया जाए. इसके साथ ही, कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि (Annual Increment) को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 5% करने का सुझाव दिया गया है.






