Breaking NewsR.S.S. NEWSउत्तर प्रदेश

कोई कानून गलत है तो उसे बदलने का उपाय भी है UGC गाइडलाइन विवाद पर लखनऊ में सरसंघचालक ने कहा सीएम योगी से एकांत में मुलाकात भी हुई

लखनऊ उत्तर प्रदेश प्रवक्ता.कॉम 18 फरवरी 2026

Join WhatsApp

सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने UGC गाइडलाइन विवाद पर कहा, ‘कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कोई कानून गलत है, तो उसे बदलने का उपाय भी है। दोनों पक्ष की अपनी-अपनी राय है। जातियां झगड़े का कारण नहीं बननी चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी।’
सरसंघचालक जी ने कहा, ‘जो नीचे गिरे हैं, उन्हें झुक कर ऊपर उठाना पड़ेगा. सभी अपने हैं, यह भाव मन में होना चाहिए। संघर्ष से नहीं, समन्वय से दुनिया आगे बढ़ती है। एक को दबाकर दूसरे को खड़ा करने का भाव नहीं होना चाहिए।’

-सरसंघचालक जी ने हिंदू समाज से एकजुट होने और ‘सज्जन शक्ति’ को संगठित करने का आह्वान किया।

-उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन जैसे देशों में बैठे कुछ लोग भारत की सद्भावना बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं, इससे हमें सावधान रहना है।

-सरसंघचालक जी ने वैज्ञानिकों और जनसंख्या शास्त्र का हवाला देते हुए कहा कि जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, उसका भविष्य कमजोर हो जाता है।

-डा भागवत जी ने नवदंपतियों से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी, ताकि समाज सशक्त रहे।
-सरसंघचालक जी ने जबरन धर्मांतरण पर रोक और ‘घर वापसी’ अभियान तेज करने की बात कही।

-उन्होंने अवैध घुसपैठियों के लिए “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” की रणनीति अपनाने और उन्हें रोजगार न देने की अपील की।

यह सभी बातें उन्होंने दिनांक 17 फरवरी 2026 को लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करते हुए कही।

बुधवार रात करीब आठ बजे आदित्यनाथ उनसे मिलने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। दोनों के बीच लगभग 40 मिनट तक बैठक हुई, लेकिन इसका एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button