Breaking NewsEducationTop Newsकर्मचारी जगतछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के सभी जिला संयोजक खंड संयोजकों की बड़ी बैठक राजधानी में संविलियन के बाद पूर्व सेवा की गणना और पूर्ण पेंशन के लिए संघर्ष की बनेगी रणनीति एल बी कैडर खत्म करना बड़ी साजिश नान्हीदास दीवान

Join WhatsApp


रायपुर प्रवक्ता.कॉम 22 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ रायपुर राजधानी में अपने सभी जिला संयोजक एवं खंड संयोजकों की बैठक करके एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पूर्व सेवा की गणना कराने की प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेगा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष नान्हीदास दास दीवान सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के कोर ग्रुप के सदस्य आकाश सिंह परिहार , नरेंद्र राजपूत ,वीरेंद्र देवांगन गजेंद्र जी , कमलेश्वर सिंह को बैठक के आयोजन के संबंध में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ से एल बी संवर्ग के शिक्षक देंगे इस्तीफा
इस संबंध में नरेंद्र सिंह ठाकु र ने कहा है कि अब से किसी भी एल बी संवर्ग के शिक्षकों को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ में नहीं जोड़ा जाएगा । पूरे प्रदेश भर में सम वैचारिक विचारधारा के शिक्षकों को छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ में जोड़ने का काम किया जाएगा।
महासंघ की खंड एवं जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ सभी 33 जिलों मे सदस्य हैं । नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है ये एल बी संवर्ग का संघर्ष है और उसके लिए उसी के कैडर के संगठन ही संघर्ष कर सकते हैं ।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की कथनी और करनी ने बड़ा फर्क है। इस संगठन ने ही एल बी संवर्ग की पदोन्नति के लिए हुई डीपीसी का विरोध किया । एल बी संवर्ग को नए राजपत्र में खत्म कर दिया गया जिससे सिर्फ और सिर्फ नुकसान एल ए संवर्ग को ही होगा। उन्हें पदोन्नतियों में जो अवसर मिलता था वह अब पुराने नियुक्त शिक्षकों के बाद मिलेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button