स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पदस्थ व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य पद से हटाए जाएंगे डीपीआई ने डीईओ से मांगे पदस्थापना हेतु प्रस्ताव
अवर सचिव ने जारी किए निर्देश
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 13 मार्च 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में पदस्थ ऐसे व्याख्याता जो प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं उन्हें हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है ।
इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी मंगाई है।


अवर सचिव स्कूल शिक्षा ने जारी किया निर्देश –
अवर सचिव ने स्कूल शिक्षा सचिवालय से निर्देश जारी कर कहा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्राचार्य पद के विरुद्ध पदस्थ व्याख्याताओं को इसीलिए हटाया जाएगा क्योंकि प्रदेश में प्राचार्यों के वेतन आहरण में दिक्कत हो रही है उन्हें मूल पद के समकक्ष संस्थाओं में पदांकित किया जाएगा।
प्रतिनियुक्ति होगी समाप्त एकल शिक्षकीय विद्यालय में भेजे जाएंगे–

अवर सचिव ने कहा है कि आत्मानंद स्कूलों से प्रतिनियुक्ति समाप्त किए गए व्याख्याताओं की पदस्थापना एकल शिक्षकीय विद्यालय में की जाएगी। जबकि डीपीआई के पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी से व्याख्याताओं की पदस्थापना के लिए प्रस्ताव और खाली जगहों की जानकारी मांगी गई है।






