
रायपुर प्रवक्ता. कॉम 20 मार्च 2026
केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने सत्र 2026-27 में पहली कक्षा और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए आवेदन को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है। आवेदन के लिए पोर्टल शुक्रवार सुबह 10 बजे से सक्रिय हो जाएगा। आवेदन दो अप्रैल तक किया जा सकेगा। पहली कक्षा और बाल वाटिका एक, दो, तीन (जहां लागू हो) में नामांकन को आवेदन admission.kvs.gov.in पर किया जाएगा।
प्रवेश के लिए नियम जारी
संगठन ने स्पष्ट किया है कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए। वहीं बालवाटिका एक, दो और तीन में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2026 तक उम्र क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए। बाल
02 अप्रैल तक लिया जाएगा ऑनलाइन आवेदन
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने जारी की अधिसूचना शुक्रवार सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा पोर्टल
वाटिका एक, दो और तीन के लिए पहली सूची 8 अप्रैल और कक्षा एक के लिए 9 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में दूसरी सूची 16 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। वहीं इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह गई तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। विस्तृत जानकारी kvsangathan.nic.in/en/adm ission / लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।





