Breaking NewsEducationNew delhiकर्मचारी आंदोलनछत्तीसगढ़टीईटी अपडेट

टेट अनिवार्यता के फैसले के विरुद्ध 4 अप्रैल को देश भर के शिक्षक दिल्ली में भरेंगे हुंकार टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कॉल पर छत्तीसगढ़ से रवाना हुए शिक्षक

रायपुर प्रवक्ता . कॉम 02 अप्रैल 2026

Join WhatsApp

सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कक्षा 1से लेकर 8 तक को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा पास करने की अनिवार्यता कर दी है ।

यह नियम उन शिक्षकों पर लागू होगा जिनकी सेवा में 5 वर्ष से अधिक समय शेष है। इस फैसले से देश भर के लाखों (लगभग 20-25 लाख) शिक्षक प्रभावित हुए हैं।

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर पर 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा शिक्षकों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षकों का एक देश व्यापी विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है ।

जिसमें देशभर के लाखों शिक्षक भाग लेंगे छत्तीसगढ़ से भी शिक्षक, इस महाआंदोलन में शामिल हो रहे हैं। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ है जो कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य बनाता है।

जशपुर जिले से बस में रवाना हुए शिक्षक दिल्ली में भरेंगे हुंकार

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 अप्रैल को आयोजित एकदिवसीय आंदोलन (TET अनिवार्यता के विरोध) में शामिल होने हेतु जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का एक जत्था आज बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व जिला संचालक संतोष टांडे एवं अजय कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।


उक्त आंदोलन में प्रदेश एवं देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होकर TET अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जशपुर जिले के शिक्षक भी पूरी एकजुटता के साथ इस आंदोलन में भाग लेकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
प्रस्थान के दौरान शिक्षकों में उत्साह एवं एकजुटता का माहौल देखने को मिला। सभी ने यह संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button