सड़क परियोजना के उन्नयन को लेकर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने केद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
सांसद ने कवर्धा नगर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए बायपास मार्ग निर्माण की मांग भी उठाई
दिल्ली प्रवक्ता. कॉम 06 अप्रैल 2026
आज नई दिल्ली में अपने गृह नगर कबीरधाम से जुड़ी सड़क परियोजना को लेकर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सड़क विस्तार में हुए अभूतपूर्व कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कवर्धा बायपास के निर्माण और धवईपानी चिल्पीघाटी से सिमगा तक 125 किलोमीटर तक एक लेन सड़क का फोरलेन में उन्नयन को लेकर मांग पत्र सौंपा

इस दौरान कवर्धा शहर में यातयात के बढ़ते दबाव के मद्देनजर कवर्धा बायपास के निर्माण एवं जिला कबीरधाम से चिल्फी घाटी से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली 125 किलोमीटर (धवईपानी से सिमगा तक) एक लेन सड़क को फोरलेन सड़क में उन्नयन किये जाने हेतु निवेदन कर पत्र दिया।
जनता को मिलेगी राहत
जनता को सुगम व सुरक्षित आवागमन मिले और शहरों में यातयात, मालवाहक गाड़ियों, यात्रियों को सुविधा मिले इसके लिए यह बाईपास व फोरलेन सड़क का निर्माण अत्यंत ही आवश्यक है और मुझे विश्वास है कि जल्द ही यह मांग पूरी होगी।
इस अवसर पर बालाघाट की माननीया सांसद श्रीमती भारती पारधी जी भी उपस्थित रहीं






