Breaking NewsTop Newsपश्चिम बंगालराजनीति
Trending

पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार आज नाम तय कल होगा शपथ तैयारी पूरी राज्यपाल ने किया विधानसभा भंग

भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुनने के बाद नए सीएम के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। शुक्रवार को ही नए नेता राज्यपाल केसमक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

कोलकाता 08 मई 2026

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने बृहस्पतिवार को कार्यकाल खत्म होते ही विधानसभा भंग कर दी, जिससे ममता बनर्जी अब सीएम नहीं रहीं। भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद भी ममता ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया था, लिहाजा राज्यपाल ने यह कदम उठाया।

राज्य की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल सात मई तक ही था। राज्यपाल रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174(2) (बी) के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा भंग की। मुख्य सचिव दुष्यंत नरियाला ने इसकी अधिसूचना जारी की। नौ मई को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार शपथ लेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुनने के बाद नए सीएम के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। शुक्रवार को ही नए नेता राज्यपाल केसमक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

मैदान है तैयार : कोलकाता के ऐतिहासिक

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को नई भाजपा सरकार शपथ लेगी। इस दिन 25वां बोइसाख (बैसाख) है, जो बांग्ला कैलेंडर के अनुसार गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन है। एजेंसी

शुभेंदु सबसे मजबूत दावेदार

भाजपा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ही सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं। भाजपा शासित अन्य राज्यों की तरह बंगाल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें एक महिला भी हो सकती है। भाजपा ने चुनाव में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। इस राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बन रही है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा के लिए एसपीजी, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button