Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़डीपीआई
Trending

गैर-शैक्षणिक स्टाफ की vsk ऐप पर कम अटेंडेंस को लेकर DPI सख्त, दिए कड़े निर्देश

DPI सख्त: गैर-शैक्षणिक स्टाफ की VSK ऐप पर कम अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, DEO-JD को दिए कड़े निर्देश

प्रवक्ता. कॉम 7 जुलाई 2026

Join WhatsApp

नवा रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़ ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। विभाग को समीक्षा के दौरान पता चला है कि विद्या समीक्षा केंद्र (vsk) ऐप के माध्यम से गैर-शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति नगण्य यानी बेहद कम दर्ज हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआई संचालक ने सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

लापरवाही पर सख्त एक्शन की तैयारी

जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, विभाग के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय स्कूलों में कार्यरत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ‘vsk app’ का उपयोग करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। इसके बावजूद 7 जुलाई 2026 तक की रिपोर्ट देखने पर यह सामने आया कि कर्मचारियों द्वारा इस ऐप का उपयोग नहीं के बराबर किया जा रहा है।

अधिकारियों को मिले ये निर्देश:

अपने अधीनस्थ सभी स्कूलों में कार्यरत गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का ‘vsk app’ में तत्काल पंजीकरण (Registration) सुनिश्चित कराएं।

हर हाल में सभी गैर-शैक्षणिक स्टाफ की दैनिक ऑनलाइन उपस्थिति ‘vsk app’ के माध्यम से ही दर्ज कराई जाए।

​विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इसकी प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और समग्र शिक्षा के आयुक्त को भी भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button