Top Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सम्मानित होंगे IBC24 के सौरभ सिंह परिहार, डॉ. राजेश राज और पत्रिका के संतराम साहू

रायपुर: छत्तीसगढ़ की संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। राज्य विधानसभा की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए मीडिया जगत के तीन प्रमुख पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 13 जुलाई

Join WhatsApp

रायपुर: छत्तीसगढ़ की संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। राज्य विधानसभा की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए मीडिया जगत के तीन प्रमुख पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें IBC24 के वरिष्ठ संवाददाता सौरभ सिंह परिहार, डॉ. राजेश राज और प्रिंट मीडिया (पत्रिका) से संतराम साहू शामिल हैं।

​15 जुलाई को विधानसभा परिसर में होगा आयोजन

​इन पत्रकारों को यह प्रतिष्ठित सम्मान आगामी 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। आयोजन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रहेगी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव सा अपने कर-कमलों से इन तीनों पत्रकारों को सम्मानित करेंगे।

​संसदीय पत्रकारिता में योगदान का सम्मान

​यह सम्मान इन पत्रकारों को उनके करियर में संसदीय कार्यवाही के सटीक, निष्पक्ष और प्रभावी कवरेज के लिए दिया जा रहा है। इन्होंने विधानसभा की जटिल कार्यवाही को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाने और संसदीय लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button