Breaking News

शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद : शिक्षा सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कहा vsk एप की तकनीकी कमियों के चलते शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन

Join WhatsApp

रायपुर/छत्तीसगढ़: 30 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के जरिए अटेंडेंस और अन्य गतिविधियों को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद शिक्षा सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के साथ बैठक की। इस दौरान यह बात सामने आई कि तकनीकी खामियों और सर्वर संबंधी समस्याओं के चलते कई शिक्षक समय पर ऐप के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे थे।

​इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने निर्देश दिए हैं कि तकनीकी बाधाओं की वजह से शिक्षकों के जुलाई माह के वेतन में किसी प्रकार की कटौती या रोक नहीं लगाई जाए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में विस्तृत लिखित आदेश भी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है, जिससे मैदानी स्तर पर असमंजस की स्थिति पूरी तरह समाप्त हो सकेगी।

शिक्षा सचिव ने क्या निर्देश दिए ? मंत्री ने कल ही कहा था नहीं रुकेगा वेतन

वेतन नहीं रुकेगा: VSK ऐप की तकनीकी समस्याओं के कारण शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन नहीं काटा जाएगा।

शिक्षा मंत्री के निर्देश: मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए।

अधिकारियों को निर्देश: राज्य के सभी DEO (जिला शिक्षा अधिकारी) और संयुक्त संचालकों को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश जल्द: इस संबंध में लिखित आधिकारिक आदेश भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button