Educationकाम की खबरछत्तीसगढ़डीपीआई

15 अगस्त से पहले पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश, 10 अगस्त को डीपीआई की वीडियो कांफ्रेंसिंग RTI पोर्टल के उपयोग पर भी सख्ती

​रायपुर प्रवक्ता.कॉम 7 अगस्त 2026

रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर लंबित पदोन्नति की कार्यवाही 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। इस संबंध में समीक्षा के लिए 10 अगस्त 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (बैठक) आयोजित की गई है।

Join WhatsApp

बैठक का मुख्य एजेंडा और दिशा-निर्देश

पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा:

संभाग और जिला स्तर पर पदोन्नति की समीक्षा हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनकी जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

रिक्त पदों की जानकारी:

प्रपत्र-1, 2 और 3 के माध्यम से संभाग, जिला तथा राज्य स्तर पर विभिन्न रिक्त पदों और ई एवं टी संवर्ग की अद्यतन जानकारी मांगी गई है।

नियमों का पालन:

सेवा भर्ती नियम 2026 तथा माननीय उच्चतम व उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पदोन्नति कार्यवाही पूरी करने पर विशेष चर्चा होगी।

स्वामी आत्मानंद और विवेकानंद विद्यालय: इन विद्यालयों में रिक्त पदों की स्थिति, अधोसंरचना विकास के प्रस्ताव तथा आवश्यक आवश्यकताओं के आंकलन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

अन्य बिंदु: INSPIRE AWARDS के मानकों, आर.टी.आई. (RTI) नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और नवनियुक्त प्राचार्यों की वरिष्ठता सूची पर भी बैठक में मंथन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button