Breaking Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़स्वतंत्रता दिवस विशेष

स्वतंत्रता दिवस-2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश — बस्तर के विकास, किसानों और युवाओं को समर्पित घोषणाओं के साथ रायपुर में राष्ट्रीय पर्व संपन्न

Join WhatsApp

रायपुर प्रवक्ता कॉम 15 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस-2026 के पावन अवसर पर विकास, सुशासन और सुरक्षा के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने विस्तृत संदेश में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, बस्तर के कायापलट, किसानों के सम्मान और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाले कई बड़े निर्णयों की घोषणा की।

सीएम के संदेश की प्रमुख बातें

बस्तर में शांति और सर्वांगीण प्रगति:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है। जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का सफल आयोजन इस बात का ग प्रमाण है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत बस्तर के 39 लाख से अधिक लोगों को 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही, बस्तर के 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ रुपए की ‘आजीविका उन्नयन योजना’ शुरू की गई है।

अन्नदाताओं का सर्वोच्च सम्मान:

राज्य में किसानों को 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। फसल विविधता को बढ़ावा देने के लिए धान के बदले दलहन, तिलहन या अन्य फसल लेने पर 15,000 रुपए की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है। ‘सहकार से समृद्धि’ के तहत 2,028 पैक्स का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है।

युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के द्वार:

प्रदेश के युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष अवसर देने के लिए ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ का गठन किया गया है। पुलिस में 7,000 युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, साथ ही अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, राज्य में 500 करोड़ रुपए की लागत से ‘छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन’ को मंजूरी दी गई है।

सुशासन, आवास और महिला सशक्तिकरण: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 24 लाख 50 हजार मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें हर दिन औसतन 1,600 घरों का निर्माण हो रहा है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से 70 लाख महिलाओं के खातों में 19,444 करोड़ रुपए सीधे अंतरित किए गए हैं, जिससे प्रदेश की 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

औद्योगिक विकास और निवेश:

नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों में भारी उत्साह देखा गया है और अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नवा रायपुर में प्रदेश की पहली गारमेंट इकाई ‘स्विफ्ट टेक्सटाइल’ के भूमिपूजन से हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा:

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई की स्मृति में ‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ की शुरुआत की गई है। साथ ही, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण किया जा रहा है।

वैदिक मंत्र के साथ भाषण का समापन

​समापन में मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्र “संगच्छध्वं, सं वदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्” का स्मरण करते हुए सभी नागरिकों से मन और विचारों से एक होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button