Breaking NewsEducationPolicy newsछत्तीसगढ़टीईटी अपडेट

रायपुर में सेवारत शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स निर्धारण हेतु महत्वपूर्ण बैठक आज, शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी और संघ के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 19 अगस्त 2026

रायपुर: राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत राज्य में सेवारत शिक्षकों हेतु ब्रिज कोर्स के निर्धारण के संबंध में आज, दिनांक 19.08.2026 को अपराह्न 12 बजे एससीईआरटी के कक्ष क्रमांक 101 में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत सेवारत शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स का निर्धारण करना है।

Join WhatsApp

क्या विभागीय टीईटी के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है?

​प्रसगंतः आदेश पत्र में स्पष्ट रूप से “सेवारत शिक्षकों हेतु ब्रिज कोर्स निर्धारण के संबंध में बैठक” का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार यह बैठक पूरी तरह से केवल ब्रिज कोर्स के निर्धारण पर केंद्रित है। विभागीय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के संबंध में इस पत्र में कोई आधिकारिक उल्लेख नहीं किया गया है।

बैठक में किन-किन विभागों और संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल?

​इस उच्चस्तरीय बैठक में निम्नलिखित विभागों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् और विभिन्न शिक्षक संघों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे:

विभागीय एवं संस्थानिक प्रतिनिधि:

प्रतिनिधि, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर

प्रतिनिधि, सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, टैगोर नगर, रायपुर

प्रतिनिधि, आयुक्त, समग्र शिक्षा विभाग, टैगोर नगर, रायपुर

प्रतिनिधि, सचिव, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम्, टैगोर नगर, रायपुर

प्रतिनिधि, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, नवा रायपुर

प्रतिनिधि, सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, टैगोर नगर, रायपुर

प्राचार्य, शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर

प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर

डॉ. महेंद्र मिश्र, शिक्षा विद

शिक्षक संघ एवं संगठनों के प्रतिनिधि:

उमेश भारतीय गोस्वामी, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष, शिक्षक संघ

संजय शर्मा, अध्यक्ष, छ.शि. शिक्षक संघ

वीरेन्द्र दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग. शिक्षक संघ

राजीव गुप्ता, अध्यक्ष, प्राइवेट कालेज एसोसिएशन छ.ग.

संजय तिवारी, प्रदेश संयोजक, छ.शि. शिक्षक संघर्ष मोर्चा

प्रकोष्ठ प्रभारी, एससीईआरटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button