समग्र शिक्षा अभियान: रायपुर (शहरी) के शाला प्रबंधन समितियों और संकुल केंद्रों का वैधानिक अंकेक्षण 21 सितंबर से
रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 20 सितम्बर 2026
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले की शाला प्रबंधन समितियों (SMC) एवं संकुल केंद्रों के वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक के लेखाओं का वैधानिक अंकेक्षण (स्टैच्युटरी ऑडिट) आयोजित किया जा रहा है। विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक समग्र शिक्षा रायपुर (शहरी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर शहरी क्षेत्र का अंकेक्षण कार्य 21 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक किया जाएगा।
राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा इस ऑडिट कार्य के लिए मेसर्स प्रेमचंद एण्ड कंपनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, रायपुर को अंकेक्षक नियुक्त किया गया है।
अंकेक्षण का स्थान और समय-सारणी
रायपुर शहरी क्षेत्र के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं और संकुल केंद्रों का अंकेक्षण नगर निगम कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती नयापारा, रायपुर में संपन्न होगा। तिथिवार संकुल केंद्रों का विवरण निम्नलिखित है:
21 सितंबर 2026:
आमानाका, आमापारा, अमलीड़ीह, अटारी, भनपुरी, भाठागांव, बुढ़ापारा, बैरनबाजार, चंगोराभाठा, छोटापारा।
22 से 24 सितंबर 2026:
चौबेकालोनी, डंगनिया, दलदलसिवनी, फाफाडीह, फुडहर, गोंगाव, गुढ़ियारी, गुरूनानक चौक, हीरापुर, कालीबाड़ी, कटोरातालाब, खम्हारडीह, खमतराई, खमतराई धरसीवा, खोखोपारा, कुशालपुर, लभांडी, लालपुर, मठपुरैना, मठपारा, मौदहापारा, मोहबाबाजारा, मोवा, नयापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, पुरैना, रायपुरा, रायपुरा गर्ल्स, राजातालाब।
25 सितंबर 2026:
रामनगर, रामसागरपारा, रविग्राम, संजय नगर, संतोषी नगर, सरोना, शांति नगर, शुक्रवारी बाजार, श्याम नगर, टिकरापारा।
अंकेक्षण हेतु शुल्क (ऑडिट फीस)
कलेक्टर एवं पदेन जिला मिशन संचालक कार्यालय से जारी निर्देशानुसार अंकेक्षण हेतु शुल्क दरें इस प्रकार निर्धारित की गई हैं:
संकुल संसाधन केंद्र (BRC/CRC):
₹850 प्रति संकुल प्रति वर्ष।
शाला प्रबंधन समिति (1 लाख रुपये या अधिक प्राप्त करने वाली): ₹500 प्रति शाला प्रति वर्ष।
शाला प्रबंधन समिति (1 लाख रुपये से कम प्राप्त करने वाली): ₹475 प्रति शाला प्रति वर्ष।
प्रधानपाठकों एवं संकुल समन्वयकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
सभी संबंधित प्रधानपाठकों और संकुल समन्वयकों को अंकेक्षण हेतु निम्नलिखित दस्तावेज एवं पंजी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं:
कैशबुक एवं लेजर (वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26)।
सभी योजनागत व्यय से संबंधित बिल एवं वाउचर।
बैंक ऑफ बड़ौदा SNA खाता एवं होल्डिंग खाते का अपडेटेड पासबुक / बैंक स्टेटमेंट।
वार्षिक बैंक समाधान विवरण पत्रक (Bank Reconciliation Statement)।
चेक / PPA पंजी एवं अलॉटमेंट कॉपी।
खरीदी से संबंधित फाइलें, नोटशीट, एडवांस पंजी, स्टॉक पंजी, एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC)।
कार्यालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथियों में अंकेक्षण कार्य को समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।


