EducationNewsछत्तीसगढ़विधानसभा

विधानसभा में प्रश्न लगने के बाद डीपीआई ने जारी किया संलग्नीकरण खत्म करने का निर्देश एस आई आर और शिक्षा गुणवत्ता पर विधायक ने पूछे शिक्षा मंत्री से बैक टू बैक तीन सवाल ?

रायपुर जेडी और डीईओ ने संलग्नीकरण खत्म करने के दिए निर्देश , सभी जिलों में डीईओ को देना होगा पालन प्रतिवेदन


रायपुर प्रवक्ता.कॉम 26 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के संलग्नीकरण खत्म करने के संबंध में विधानसभा के बजट सत्र में अनिला भेड़िया विधायक डौंडीलोहारा (Dondi Lohara) के द्वारा प्रश्न लगाने के बाद शिक्षा मंत्री के निर्देश पर फिर से एक बार संलग्नीकरण खत्म करने का निर्देश जारी किया ।
विधानसभा में क्या पूछा गया – विधानसभा में प्रश्न क्रमांक 410 के अनुसार श्रीमती अनिला भेड़िया विधायक के द्वारा पूछा गया ,,?
क्या स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) SIR के अलावा कितने कार्यों में शिक्षकों की ड्य्ूटी गैर शिक्षकीय कार्यों में लगाई गई है और क्यों? कृपया स्पष्ट करेंगे? (ख) SIR में संलग्न शिक्षकों के एवज में अध्यापन कार्य हेतु विभाग द्वारा क्या व्यवस्था र्क गई है? क्या यह सत्य है कि SIR कार्य में शिक्षकों के संलग्न होने के कारण अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ ? प्रदेश में कितने शिक्षक SIR में संलग्न हैं? (ग) विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए क्या मापदंड तय किए गए हैं? गैर शिक्षकीय कार्यों से क्या गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो रही है? अगर हो रही है तो गुणवत्ता सुधार के लिए विभाग द्वारा क्या जिम्मेदारी तय की गई है?
उनके द्वारा बैक टू बैक तीन प्रश्न पूछे गए ।

Join WhatsApp


शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
(क) SIR के अलावा 9। शिक्षकों की विभिन्न शासकीय कार्यों में स्थानीय एवं प्रशासकीय आवश्यकता के आधार पर ड्यटी लगाई गई है (ख) SIR कार्य में संलग्न सभी शिक्षक अपने पदस्थ संस्था में रहकर ही कार्य कर रहे हैं, तथा इन विद्यालयों में उपलब्ध अन्य शिक्षक संकल स्तर के शिक्षकों से संबंधित कक्षाओं का अध्यापन कार्य कराया जा रहा है। जी नहीं। प्रदेश में 18198 शिक्षक SIR मे कार्य कर रहे हैं। हैं। (ग) विभाग में शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” (2025-26) के तहत नए मापदंड और रणनीतियाँ तय की गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्क्लों की शैक्षणिक व्यवस्था को आधुनिक और परिणाम-आधारित बनाना है। जी नहीं, शेषांश का प्रश्न उपस्थित नहीं होता है।
संलग्नीकरण आखिर क्यों – संलग्नीकरण छत्तीसगढ़ में अभी भी चल रहा है क्योंकि जिला शिक्षा अधिकारी कई बार राजनैतिक प्रेशर तो कई बार स्वयं से अलग अलग कारण से शिक्षकों को कभी स्कूलों में तो कहीं अन्य कार्यालयों में अटैच कर देते हैं । कई जिले में सेटिंग के चलते ऐसा किया गया है । कोरबा , बिलासपुर, सरगुजा संभाग में कई ऐसे प्रकरण हैं जिनमें जरूरी और वाजिब कारण बताकर संलग्नीकरण किया जा रहा है।
रायपुर में आदेश जारी होने के बाद जेडी और डीईओ ने तत्काल मांगी जानकारी –

रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक ने दिनांक 25 फरवरी की स्थिति में ही डीपीआई के निर्देश का पालन करते हुए समस्त जिला अधिकारियों को संलग्न शिक्षकों को तत्काल मूल शालाओं के लिए कार्यमुक्त किए जाने का निर्देश प्रसारित कर दिया । उसी दिन रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी को संलग्नीकरण खत्म करते हुए शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button