EducationNewsछत्तीसगढ़

बालोद से लेकर सरगुजा तक 1082 पूर्व माध्यमिक शाला में स्थापित स्मार्ट क्लास सेटअप के लिए 4 करोड़ 11 लाख 16 हजार की राशि जारी

राशि का व्यय स्कूल के द्वारा PFMS पोर्टल के जरिए होगा, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकसित स्मार्ट क्लॉस रूम के माध्यम से बच्चों को मिलेगी स्मार्ट नालेज

Join WhatsApp

रायपुर प्रवक्ता .कॉम 24 मार्च 2026

समग्र शिक्षा ने स्मार्ट क्लास लिए के स्कूलों को फंड जारी किया है । रायपुर पेंशनबाड़ा स्थित राज्य कार्यालय द्वारा जारी वित्तीय स्वीकृति आदेश क्रमांक /7201/SS (EE)/ICT –7 F 11/2025–26 दिनांक09.02.2026 के अनुसार बालोद से लेकर सरगुजा तक 33 जिलों के 1082 पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 4 करोड़ 11 लाख 16 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।


छत्तीसगढ़ में स्कूलों को हालत सुधारने के लिए सरकार हर साल भारी भरकम बजट जारी करती है । 2025–26 खत्म होने को है समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले राशि जारी करके स्मार्ट क्लास के संचालन को दुरुस्त रखना चाहती है।

स्कूल स्तर पर इस राशि का व्यय किया जाना है–

इस निर्देश के अनुसार जारी राशि उन 1082स्कूलों को आबंटित की जाएगी जहां स्मार्ट क्लास का सेटअप डेवलप किया गया है।

भुगतान PFMS पोर्टल के द्वारा होगा – स्कूलों के द्वारा जो भी सामग्री क्रय किए जाएंगे या जिन भी मद में इसे खर्च किया जाएगा उसका भुगतान PFMS Public Financial Management System (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) है, जिसे हिंदी में  सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है। के जरिए किया जाएगा ।

क्या है PFMS जानें

यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत काम करने वाली एक वेब-आधारित ऑनलाइन प्रणाली है, जो सरकारी योजनाओं के तहत फंड ट्रांसफर और भुगतान को पारदर्शी और प्रत्यक्ष (DBT) बनाती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button