Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर सुनियोजित हमले की कोशिश नाकाम बजरंग दल की सजगता से सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा

रायपुर प्रवक्ता.कॉम

Join WhatsApp

22 फरवरी 2026

रायपुर में आज कल आए दिन बॉलीवुड के कलाकार अलग अलग इवेंट में आए दिन शिरकत करते रहते हैं । बिल्डर्स और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए इस तरह का आयोजन करते हैं।

आज 22 फरवरी को सनी लियोनी का रायपुर में इवेंट था जिसे बजरंग दल की सक्रियता के चलते आयोजकों ने रद्द कर दिया ।वास्तव में यह आयोजन छत्तीसगढ़ में सुनियोजित अश्लीलता परोसने की असफल कोशिश थी । बजरंग दल ने विरोध का सख्त कदम नहीं उठाया होता तो संस्कृति और मनोरंजन के नाम पर ग्लैमर और अश्लीलता का तड़का आयोजक लगा चुके होते ।

यहां होना था कार्यक्रम
कार्यक्रम का विवरण: 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में एक “बिस्मिल की महफ़िल टेक्नो म्यूजिक” कार्यक्रम में सनी लियोनी को शामिल होना था।
विरोध क्यों हुआ : बजरंग दल ने इसे राम जी के ननिहाल (छत्तीसगढ़) की मर्यादा के खिलाफ बताया और कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की धमकी भी दी थी।
पुलिस की भूमिका: पुलिस ने बताया कि आयोजकों द्वारा इस इवेंट के लिए उचित अनुमति नहीं ली गई थी, और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

आयोजन रद्द होने से बड़ा मैसेज गया

सनी लियोनी को आयोजकों ने प्लानिंग के तहत बुलाया था अगर यह कार्यकम हो जाता तो इसी तरह के अन्य आयोजनों को बढ़ावा मिलता । छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है यहां पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,देश की संस्कृति से जुड़े आयोजन जरूर होने चाहिए जिससे अच्छा सामाजिक वातावरण बने । चंद लोगों को इस तरह के आयोजन के नाम पर यहां म्यूजिक और डांस के नाम पर अश्लीलता फैलाने की इजाजत आगे भी नहीं मिलनी चाहिए। सभी सामाजिकता संगठनों को ऐसे आयोजन पर नज़र बनाकर रखने की जरूरत है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button