Top Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़वित्तीय आदेश/ निर्देश/ बजट आवंटन
Trending

सरकारी कर्मचारियों पर बैंक हुए मेहरबान बेहतर पैकेज चुनकर खोल सकते हैं सेलरी अकाउंट 7 बैंक ने किया सरकार से अनुबंध

वित्त विभाग के साथ बैंक ऑफ महाराष्ट्र , पंजाब नेशनल बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,बैंक ऑफ इंडिया इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, और छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने भी अनुबंध किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ सबसे पहले अनुबंध हुआ है। https:/|finance.cg.gov.in/ लिंक में जाकर सेलरी पैकेज की डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 03 अप्रैल 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ सरकार और बैंकों के बीच हुए ताजा अनुबंध के अनुसार अगर सरकारी कर्मचारी इन सात बैंकों में में अपना सेलरी अकाउंट रखते हैं तो उन्हें बैंकों की तरफ से पर्सनल लोन , हाउस लोन, कार लोन, हेल्थ इंश्योरेंस, पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी , एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी सहित फेमिली के सदस्यों के लिए भी कई तरह के बेनिफिट्स के प्रस्ताव दिए गए हैं। जिसका बाकायदा सरकार के साथ बैंकों ने लिखित एग्रीमेंट साइन किया है।

वित्त विभाग ने जारी किया निर्देश

छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग विभाग के द्वारा जारी निर्देश क्र. E Comp.No.:263712/ GENCOR/3932/2026 / ब-4/ चार प्रति,
दिनांक 16/ 03 / 2026 के अनुसार
छत्तीसगढ़ ” राज्य के नियमित ‘ शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों हेल “State Government Salarv Package” के संबंध में
छतीसगढ़ शासन, वित्त विभाग द्वारा निम्नांकित बैंक के साथ “State Government Salary Package” के तहत MoU पर हस्ताक्षर किया गया है जो कि हस्ताक्षरित दिनांक से MoU अनुसार अधिकारियों । कर्मचारियों के विभिन्न लाभ हेत् प्रभावशील होगीः-
(i) Bank of Maharashtra (i) BankofBaroda (ii) Union Bank of India (iv) Punjab National Bank (v) Indian Overseas Bank (vi) BankofIndia (vi) Chhattisgarh Gramin Bank
उपरोक्त बैंकों तथा पूर्व में SBI MOU विभागीय MOU किया गया है जो कि वेबसाईट https:/|finance.cg.gov.in/ में उपलब्व है।

तदनुसार अ विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालयों के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों को उक्त MoU के संबंध में जानकारी प्रदान करके बैंक द्वारा वेतन खाते को State Government Salary Package में परिवर्तित कर लिया गया है, की पुष्टि, अपनी बैंक शाखा से करने हेत् अधिकारियों कर्मचारियों को परामर्श देने का कष्ट करने का लेख किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button