
रायपुर प्रवक्ता कॉम अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न मंडल एवं निगमों के नव नियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष दीपक महस्के एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव उपस्थित थे।
शासन ने बुधवार को जारी की थी 36 निगम मंडल में अध्यक्ष उपाध्यक्ष की सूची –
रायपुर । छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक बीजेपी प्रदेश के महामंत्री संजय श्रीवास्तव को छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) के अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव को छ.ग. गृह निर्माण मण्डल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की महासचिव और सिप्स की फाउंडर डॉ वर्णिका शर्मा को राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनाई गई है। ऐसे ही भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए। लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।
सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल CSIDC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपक महसके को CGMSC और गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, इसलिए पद स्वीकार नहीं है।