Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

Jio के घटिया नेटवर्क से राजधानी रायपुर के उपभोक्ता परेशान करोड़ों के मासिक रिचार्ज के बाद भी इंटरनेट और कालिंग नेटवर्क नहीं मिलती

शहर के भीतर कई स्पॉट ,ओल्ड विधानसभा एरिया सड़ू, पर्सूलीडीह, रामकुटीर, पिरदा 2 , जोरा, डूंडा, सेज़बहार , दतरेंगा में जिओ का सर्विस जीरो


रायपुर प्रवक्ता कॉम 19 मार्च 2026
राजधानी रायपुर के बीच शहर हो या आउटर जियो के फाइव जी मोबाइल में इंटरनेट सर्विस का बहुत ही बुरा हाल है।
राजधानी में शहर का जब ये हाल है तो शहर से लगे सड़ू , उरकुरा ,, पिरदा 2 , ज़ोरा , डूंडा से लगे हाउसिंग कालोनियो गोल्फ ग्रीन किंग्स टाउन,सेज़बहार हाउसिंग बोर्ड , डूंडा के आस पास के टाउनशिप के एरिया रिंग रोड के आस पास सरोना में हाउसिंग बोर्ड कालोनी चले जाइए । जिओ के इंटरनेट तो दूर रूम अंदर से कॉलिंग के लिए नेटवर्क का अकाल पड़ा हुआ है।
जिओ ने इन एरिया में केवल सिम के रिचार्ज से पैसे वसूल रहा है नेटवर्क के नाम पर डब्बा है जिओ । जिओ के नेटवर्क पर सिम पोर्ट कराने के बाद आपको आने वाले कॉल में बहुत बड़े बड़े दावे करके उपभोक्ताओं को रोकने की कोशिश होती है। की टेस्टिंग चल रही है ,टावर लगेगा ऐसा वैसा करके ग्राहक केवल लूटे जा रहे हैं।
जिओ के उपभोक्ता राम कुटीर निवासी प्रवीण साहू,जोरा से अमन , पिरदा से देवा , संजू, सुमित , डूंडा से विकास , पुनम साहू, सेजबहार से ममता ,अजीत वृष्टि ने बताया है कि यहां मोबाइल का नेटवर्क ही कॉलिंग के लिए ठीक से काम नहीं करता है। जिओ चाहे तो टेस्टिंग कर ले हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले बेहाल हैं । सरोना हाउसिंग बोर्ड में नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बदहाल है ।
प्रवक्ता कॉम गाहकों को सलाह देता है इसके लिए दूरसंचार विभाग के ट्विटर पर ट्वीट करके जिओ की हकीकत बताएं नंबर पोर्ट करें और ट्राई को शिकायत कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button