EducationNewsकाम की खबरछत्तीसगढ़
Trending

डीपीआई ने शिक्षकों /अधिकारी की सेवा अभिलेख सत्यापन का दिया निर्देश 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक की समय सीमा निर्धारित

सभी विकास खंड में दो प्राचार्य की ड्यूटी लगाकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है । शिक्षकों के अवकाश गणना , पदोन्नति, उच्च शिक्षा योग्यता दर्ज करने सहित कई जानकारियां सालों से पेंडिंग है जो कि सेवा अभिलेख में दर्ज होना था

रायपुए प्रवक्ता .कॉम 26 मार्च 2026

Join WhatsApp

लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश क्रमांक/ 1273/ बजट/निर्देश/B /2025-26/ दिनांक 24.3.26 जारी करके समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को कहा है कि अप्रैल महीने में शिक्षकों की सेवा अभिलेख का सत्यापन का कार्य 1 से लेकर 15 अप्रैल तक पूर्ण करते हुए मई में लोक शिक्षण संचालनालय को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

सभी विकास खंड में दो प्राचार्य करेंगे इस कार्य का निरीक्षण
डीपीआई ने डीईओ से कहा है। की इस कार्य के लिए (सेवा अभिलेख के परीक्षण) हेत दो प्राचार्य उ.मा.विद्या. की डयूटी लगाकर अधिकारी/ कर्मचारी के सेवा अभिलेख सत्यापन के कार्य को पूर्ण कराया जाए।कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र माह मई 2026 में संचालनालय को उपलब्ध करायेंगे।

शिक्षकों के हित में बड़ा कदम पर क्या यह कार्य इस समयावधि में हो पाएगा – डीपीआई का यह निर्णय शिक्षकों के हित में है क्योंकि प्रदेश भर शिक्षकों की सेवा अभिलेख / पास बुक / नियमितीकरण/ उच्च शैक्षणिक योग्यता दर्ज करना , पदोन्नति , वरिष्ठता , वेतन वृद्धि , अवकाश गणना जैसे कार्य लगभग अभी विकास खंड ने लंबित हैं । ऐसी स्थिति में सालों से पेंडिंग कार्य के पूरा होने में संशय है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button