पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

प्रवक्ता.कॉम 26.12.24
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है वे 92 वर्ष के थे।
कांग्रेसी नेता शर्मा सलमान खुर्शीद के हवाले से जानकारी मिली है, की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं रहे। उनकी पूर्व में भी कई बार एनजीओ प्लास्टि हुई थी। वे हृदय रोग से जूझ रहे थे। उनकी खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर प्रियंका गांधी सबसे पहले उनसे मिलने दिल्ली हमसे पहुंची थी। उसके बाद एक-एक करके कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हुआ। समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि मनमोहन सिंह नहीं रहे हालांकि इस विषय में आधिकारिक बयान नहीं आया है ,लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री का निधन होने की सूचना है ।कांग्रेस ने कल अपने समस्त कार्यक्रम और रैलियां को रद्द कर दिया है।
मनमोहन सिंह आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ थे और रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर भी रहे उन्होंने देश की कमान संभालते हुए प्रधानमंत्री के पद का निर्वहन भी किया। वे बिना बोले कार्य करने में भरोसा रखने वाले सीधे सरल हृदय के इंसान थे उनके निधन पर देश में शोक की लहर है।





