NewsEducationछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, प्राचार्य पदोन्नति सहित सभी लंबित पदोन्नति भी जल्द पूरी होगी

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्वाचन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व प्रांताध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह के नेतृत्व में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ शिक्षक के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रदेश भर से आए जिलाध्यक्षों ,संभाग अध्यक्षों ,पदाधिकारियों से अपने निवास में भेंट के दौरान कहा कि शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है । छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की तरफ से मुख्यमंत्री को शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

Join WhatsApp

उन्होंने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से लंबी चर्चा के दौरान राष्ट्र निर्माताओं से विकसित भारत के तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ में अपनी भागीदारी देने की अपील की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य आतिथ्य के रूप में आने की सहमति प्रदान की। अपने शासन की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने सिलसिले वार शुरुंकी गई योजनाओं के बारे में बताया। अन्य क्षेत्रों के विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गई क्रांतिकारी परिणाम मूलक योजनाओं यथा 18 मातृभाषा में शिक्षा , नियद नेल्लानार योजना, मेडिकल कालेजों की सुलभता , नालंदा परिसर , शिक्षा हब के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बहुप्रतीक्षित प्राचार्य पदोन्नति के बारे में कहा कि सरकार इस पर गंभीर है और शीघ्र ही प्रदेश के स्कूलों में प्राचार्य के पद भरे जाएंगे , प्रक्रिया चालू है परिणाम शीघ्र मिलेंगे।उन्होंने प्रदेश के शिक्षकों नमन ,वंदन करते हुए राज्य के चतुर्मुखी विकास में शिक्षकों की अग्रणी भूमिका को रेखांकित किया।

मुख्य मंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांत संगठन मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, टिकेश सिंह ठाकुर, वाई के दिल्लीवार, उमेश भारती गोस्वामी, डॉ रविन्द्र सिंह चौहान, शकर दयाल यादव ,हरि शर्मा, सहित प्रांत संभाग और जिला कार्यकारिणी से आए पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button