राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
रायपुर प्रवक्ता. कॉम 23 मार्च 2025
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण –

कल छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आगमन को लेकर आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए ताकि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।