राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतीसगढ़ प्रान्त संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) में 472 स्वयंसेवक ले रहे हैं मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण
भारत वर्ष मे राष्ट्र भाव एवं हिंदुत्व का भाव जो दिख रहा है संघ के शताब्दी वर्ष तक संघ की तपस्या का परिणाम - चंद्रशेखर जी देवांगन
कोरबा प्रवक्ता. कॉम 19 मई 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतीसगढ़ प्रान्त संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी कोरबा मे 17 मई 2025 सायं से प्रारम्भ हुई जो 2 जून 2025 प्रातः तक नियमित रूप से चलेगा।जिसमे सम्पूर्ण छतीसगढ़ के समस्त जिला से 472 प्रशिक्षार्थी, 55 शिक्षक एवं 45 प्रबंधक सहित कुल संख्या 572 सहभागी हुए है, जो प्रातः 4.00 बजे से रात्रि 10.15 बजे तक प्रतिदिन शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उद्घाटन सत्र मे प्रान्त कार्यवाह चंद्रशेखर जी देवांगन ने अपनी उदबोधन मे स्वयंसेवकों को कहा हम संघ को ठीक प्रकार से समझने के लिए इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण मे सम्मिलित हुए है जिनका स्वागत कोरबा

वासियो के साथ ही भगवान इंद्रदेव ने वर्षो के बूंदो से स्वागत किया जो शुभ माना जाता है, प्रत्येक शिक्षार्थी को तैयार करने के पीछे संघ के अनेक कार्यकर्ताओ का परिश्रम का परिणाम है। संघ के मूल मे भारत ही है, जिसके कारण देश मे देशभक्ति का भाव व हिंदुत्व का भाव का परिदृश्य दिखाई दे रहा है संघ के एक एक कार्यकताओं का इन 100 वर्षो के तपस्या का ही परिणाम है।

प्रमुख रूप से प्रान्त सह प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी, विभाग प्रचारक श्री राजकुमार जी, विभाग प्रचारक श्री हेमंत नाग जी, किशोर बटोलिया जी,वर्ग संचालन टोली – सर्वाधिकारी सुदामा चंद्रा जी, वर्ग कार्यवाह दिलेश्वर जी, वर्ग पालक घनश्याम सोनी जी, मुख्य शिक्षक यज्ञसिंह जी, सह मुख्य शिक्षक राजकुमार कश्यप जी, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सहदेव भगत जी, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख लोकनाथ जी,सेवा प्रमुख मोहन साहू जी, सम्पर्क विष्णु शंकर जी,प्रचार प्रमुख बोधी राम निषाद जी,सर्व व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र अग्रवाल जी, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख रामकिशोर श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।