प्रवक्ता.कॉम की खबर पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने लिया संज्ञान एसआईआर में ड्यूटी पर लगे शिक्षक डेढ़ माह बाद स्कूलों को लौटे आधी अधूरी पढ़ाई के बीच होगी इस साल परीक्षा

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 18 फरवरी 2026
रायपुर जिले में लगभग डेढ़ महीने से एस आई आर लगे शिक्षकों को जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए आज से स्कूल के लिए तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है।


स्कूलों में पढ़ाई ठप्प होने का मुद्दा प्रवक्ता.कॉम ने उठाया था

प्रवक्ता.कॉम ने एस आई आर के चलते स्कूलों में पढ़ाई ठप्प मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान की उड़ी धज्जियां शीर्षक से समाचार के माध्यम से इस मामले को उठाते हुए इस वर्ष प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई ठप्प होने की बात कही थी।
17 फरवरी को कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के द्वारा आदेश जारी करते हुए एस आई आर में लगे बीएलओ को तत्काल स्कूल में कार्य करने का आदेश जारी कर दिया । बी एल ओ का कार्य स्कूल के बाद ही करेंगे।
अभी भी पढ़ाई की कमी नहीं होगी पूरी
इस शिक्षा सत्र में बच्चों की आधी अधूरी पढ़ाई की भरपाई संभव नहीं है क्योंकि 20 से शिक्षक परिक्षा ड्यूटी करेंगे। 17 मार्च से कक्षा 8 वीं 5वीं की परीक्षा होगी इतने कम समय में कोर्स पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। इस साल प्रशासन और आयोग ने शिक्षकों को की तरह के गैर शिक्षकीय कार्य में लगाया जिससे शिक्षकों को भी भारी परेशानी हुई । उन्हें मूल कार्य को छोड़कर उलझन भरे कार्य करने पड़े।





