वैज्ञानिकों ने शोध में कहा- AI से मेडिकल सलाह लेना खतरनाक बढ़ सकता है जोखिम

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 12 फरवरी 2026
एजेंसी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग अब लोग अपनी सेहत की देखरेख और दवाओं से संबंधित सुझाव के लिए भी उपयोग करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया है कि मेडिकल सलाह के लिए एआई चैटबॉट पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है और इससे गलत इलाज या देरी का जोखिम बढ़ सकता है। यह रिसर्च ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े वैज्ञानिकों ने की है। इसमें 1,300 लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य से जुड़े हालात दिए गए। कुछ लोगों ने एआई चैटबॉट से बीमारी और अगला
मिक्स जानकारी से परेशानी : रिसर्च में पाया गया कि AI चैटबॉट कई बार सही और गलत जानकारी को मिलाकर जवाब देता है। आम लोग यह समझ नहीं पाते कि कौन सी सलाह सही है और कौन सी गलत। कई मामलों में AI यह भी नहीं पहचान पाया कि कब तुरंत डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। इससे गलत डायग्नोसिस और इलाज में देरी का खतरा बढ़ सकता है, जो मरीज की हालत और बिगाड़ सकता है।
कदम पूछा, जबकि कुछ ने पारंपरिक तरीका अपनाया और डॉक्टर से सलाह ली। इसके बाद सभी के जवाबों की तुलना की गई, ताकि यह समझा जा सके कि आम लोगों के लिए एआई कितना भरोसेमंद साबित होता है।





