Breaking NewsNew delhiSupreme court

मुफ्त की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी सरकार से कहा सीधे खाते में पैसा डालेंगे तो लोग काम क्यों करेंगे ?

दिल्ली लीगल रिपोर्टर प्रवक्ता.कॉम 20 फरवरी 2026

Join WhatsApp

राज्यों में चुनाव से पहले मुफ्त सुविधाएं (फ्रीबीज) देने पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा, आप लोगों को रोजगार दें, ताकि वे गरिमा से कमा सकें। अगर सुबह से गैस, मुफ्त बिजली देंगे, सीधे खाते में

सीजेआई सूर्यकांत मुफ्त खाना, मुफ्तराज्य घाटे में, फिर पैसा कहां से बांट रहे?

सीजेआई ने कहा कि जो लोग खर्च नहीं उठा सकते, उनकी मदद राज्य का कर्तव्य है। पर, चुनाव के आसपास अचानक योजनाएं घोषित होती हैं? समय आ गया है कि सभी राजनेता, पार्टियां और समाज इस पर पुनर्विचार करें। मुफ्त सुविधाएं बांटते रहे, तो देश का विकास रुक जाएगा। राज्य घाटे में हैं। फिर भी पैसे बांट रहे हैं। पैसा कहां से आ रहा है? अगर आप रेवेन्यू सरप्लस राज्य भी हैं, तो क्या वह पैसा विकास पर खर्च नहीं होना चाहिए। सड़कें, अस्पताल और स्कूल बनाने के बजाय आप खाना, कपड़े बांटते हैं। इस देश में हो क्या रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button