छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उठेगा टीईटी का मुद्दा विधायक ने लगाए सवाल ? सरकार से मांगे नीतिगत जवाब

रायपुर प्रवक्ता कॉम 11 मार्च 2026
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में टीईटी के मुद्दे पर सरकार से सवाल किया जाएगा।
जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने इस विषय पर विधानसभा के बजट सत्र में इस विषय पर प्रश्न लगाया है।
आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उनके द्वारा अतारांकित सवाल किया जाएगा।
क्या है सवाल? –उनके द्वारा लगाया गया मूलतः इस प्रकार से है।

प्रदेश में शिक्षकों हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता
[स्कूल शिक्षा]
- (क्र. 1667) श्री बालेश्वर साहू: क्या स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) प्रदेश
में वर्तमान में कार्यरत ऐसे शिक्षकों की जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को नियम एवं शर्तों के अनुसार उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, उनकी जिलावार संख्या की जानकारी दें? (ग) छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रारंभ वर्ष 2011 होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के संबंध में शासन की क्या निर्देशिका अथवा नीति है? जानकारी दें?





