NewsBreaking NewsTop Newsनिकाय निर्वाचन 2024–25

आज होगा महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया उपमुख्यमंत्री ने कहा निकाय चुनाव जल्द होंगे

रायपुर /प्रवक्ता.कॉम /07 जनवरी 2025
नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी।

Join WhatsApp

रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम ने होगी आरक्षण प्रक्रिया,इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं अवलोकन –
रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।
अपनी

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा निकाय चुनाव जल्द होंगे·

इस बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा है कि आज आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सरकार निकाय आरक्षण की सूची छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगी, उसके बाद आयोग , त्रि स्तरीय नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा करेगा। छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगमों में से 10का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जहां 8 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई। 2 निगम में प्रशासक की नियुक्ति में होने को है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button