NewsSuspendमध्य प्रदेश
कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षिका ने परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को ही वाट्सअप स्टेट्स पर लगा दिया हुई सस्पेंड

बुरहानपुर मध्यप्रदेश प्रवक्ता कॉम
18 फरवरी 2026
तुकईथड़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 10वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र को वाट्सएप स्टेटस पर डालने आया है। परीक्षा का मामला सामने पर तैनात शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने एक अनुपस्थित ने एक अनुपस्थित छात्र की टेबल पर रखे पेपर का फोटो खींचकर विषय शिक्षक को भेजा। इसी दौरान फोटो स्टेटस पर लग गया। किसी ने स्क्रीनशॉट लेकर कलेक्टर और जिपं सीईओ को भेज दिए, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।

सेंटर इंचार्ज और असिस्टेंट इंचार्ज दोनों निलबित किए गए
मामले में शिक्षिका सहित केंद्राध्यक्ष जितेंद्र कुलकर्णी और सहायक केंद्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को निलंबित कर दिया गया। परीक्षा सुबह 8.40 बजे शुरू हुई और 9.06 बजे फोटो सामने आया, इसलिए इसे तकनीकी रूप से पेपर लीक नहीं माना गया है।





