अज्ञात लोगों ने होटल में लगाई आग,लाखों का नुकसान
असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगाई।दो सिलेंडर फटा,लाखों का नुकसान हुआ।

पंडरिया-नगर के जनपद पंचायत परिसर में स्थित होटल में शुक्रवार होलिका दहन की दरम्यानी रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी,जिससे दुकान में रखे लाखों का समान जलकर खाक हो गया।आगजनी की घटना रात 3 बजे के आस-पास मानी जा रही है।इस समय सिलेंडर फटने जैसी तेज आवाज लोगों ने सुनी है।आग व सिलेंडर का विस्फोट इतनी तेज थी कि दुकान में लगे शेड 150 मीटर दूर तक फैल गया तथा आस-पास में लगे 14 पेड़ की पत्तियां झुलस गये हैं। होटल के संचालक धीरज चन्द्रवंशी ने बताया कि होटल में दो सिलेंडर,तेल,बेसन,कुर्सी -टेबल सहित अनेक बर्तन व जनरल सामग्री रखी हुई थी।जो जल चुका है।करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान का नुकसान होने का अनुमान है।उन्होंने बताया कि वे देर शाम होटल बन्द करके घर गए थे।सुबह करीब 4 बजे उसे फोन से हॉटल में आग लगने की सूचना मिली।जिसके बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पंडरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।