Breaking NewsEducationकार्यवाहीछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

रायपुर जिले के शासकीय स्कूलों में अनुपस्थिति पर हड़कंप: 701 शिक्षक और 126 कर्मचारी बिना सूचना मिले गायब, DEO ने दिए वेतन कटौती व सख्त कार्रवाई के आदेश

रायपुर जिले के शासकीय स्कूलों में अनुपस्थिति पर हड़कंप: 701 शिक्षक और 126 कर्मचारी बिना सूचना मिले गायब, DEO ने दिए वेतन कटौती व सख्त कार्रवाई के आदेश

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 1 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

प्रदेश की राजधानी रायपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की अनधिकृत अनुपस्थिति पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ (VSK) की दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर शिक्षकों व कर्मचारियों के बिना पूर्व अनुमति गायब रहने की बात सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को कड़ी चेतावनी के साथ निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि भविष्य में बिना स्वीकृति अनुपस्थित मिलने पर नियमानुसार वेतन कटौती के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​विद्या समीक्षा केंद्र की रिपोर्ट में खुली पोल

​30 सितंबर 2026 की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के चार प्रमुख ब्लॉकों—अभनपुर, आरंग, धरसीवां और तिल्दा—में बड़े पैमाने पर अमला अनुपस्थित पाया गया:

शिक्षक वर्ग:

कुल 8,228 शिक्षकों में से 701 शिक्षक (8.50%) अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।

गैर-शिक्षण स्टाफ:

कुल 618 कर्मचारियों में से 126 (20.40%) ड्यूटी से नदारद रहे।

संकुल समन्वयक (CAC):

कुल 198 में से 18 सीएसी (9.10%) बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

​विभाग ने इस स्थिति को शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही और अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता माना है।

​संस्था प्रमुखों (प्राचार्यों) पर भी तय होगी जिम्मेदारी

​जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब केवल अनुपस्थित कर्मचारी ही नहीं बल्कि स्कूल के संस्था प्रमुख (प्राचार्य/प्रधान पाठक) भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। यदि किसी स्कूल में VSK रिपोर्ट और वास्तविक उपस्थिति में विसंगति पाई जाती है, तो संस्था प्रमुख की पर्यवेक्षणीय जिम्मेदारी (Supervisory Responsibility) तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button