Breaking News
Trending

रायगढ़: VSK ऐप में अनुपस्थिति पर विभाग की गाज, ऑफलाइन हाजिरी और छुट्टी पूरी तरह अमान्य

शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जिला शिक्षा अधिकारी सख्त: अनुपस्थित शिक्षकों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी, 2 दिनों में माँगा स्पष्टीकरण

रायगढ़ प्रवक्ता.कॉम 07 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp


    ​रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को एक कड़ा निर्देश पत्र जारी किया गया है। 5 अक्टूबर 2026 को Vidya Samiksha Kendra (vsk) ऐप के माध्यम से दर्ज की गई ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कम उपस्थिति पर विभाग ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
    ​विभाग द्वारा जारी मुख्य निर्देश:


    ​कारण बताओ नोटिस:

    अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्हें 2 दिवस के भीतर अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा।
    ​वेतन रोकने की चेतावनी:

    सन्तोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में 5 अक्टूबर 2026 का वेतन तब तक लंबित रखा जाएगा जब तक नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण नहीं हो जाती।
    ​ऑफलाइन उपस्थिति अमान्य:

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल vsk/AEBAS के माध्यम से दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्वीकृत अवकाश ही मान्य होंगे। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन उपस्थिति या आवेदन के आधार पर वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
    ​तकनीकी समस्याओं का समाधान:

    नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन नेटवर्क क्षेत्र में आकर अपना डाटा सिंक अवश्य करें।
    ​रायगढ़ जिले की उपस्थिति रिपोर्ट (5 अक्टूबर 2026):

    रायगढ़ जिले की उपस्थिति रिपोर्ट (5 अक्टूबर 2026) विकासखण्ड (Block)कुल शिक्षकउपस्थित (On Duty सहित)अनुपस्थितअवकाश परकुल स्कूलउपस्थिति %
    धर्मजयगढ़1,6921,3612755638880.44%
    घरघोड़ा6905681022019582.32%
    खरसिया1,3801,1391934831582.54%
    लैलूंगा1,2851,0721595441883.42%
    पुसौर1,2181,070856328287.85%
    रायगढ़1,7011,4771487634086.83%
    तमनार896756726822184.38%
    कुल योग8,8627,443
    शिक्षा अधिकारी ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति और अवकाश अनुमोदन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही से बचा जा सके।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button