राष्ट्रपति भवन ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की
राष्ट्रपति भवन का बड़ा फैसला: 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, माथुर केरलम तो आर्लेकर तमिलनाडु भेजे गए
प्रवक्ता. कॉम
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपति भवन द्वारा सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में देश के विभिन्न राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियों और फेरबदल की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छह राज्यों में नए राज्यपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्तियों एवं स्थानांतरण का विवरण
केरलम
सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर को केरलम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
तमिलनाडु
केरलम के वर्तमान राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को अब तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।
ओडिशा
श्री ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक
डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
सिक्किम
श्री दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, ये सभी नियुक्तियाँ संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पदों का पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। यह आदेश राष्ट्रपति की अपर सचिव अनीता सी. मेश्राम के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।






