EducationNewsकबीरधामछत्तीसगढ़

शिक्षा के नए सत्र में कक्षा 9 से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में एनसीआरटी की बुक्स से होगी पढ़ाई पाठ्यक्रम में बदलाव की प्रकिया जारी

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 27 नवंबर 2025

Join WhatsApp

अगले सत्र में राज्य के स्कूलों में 9वीं कक्षाओं में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाई जाएंगी। स्टेट काउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ (एससीईआरटी) में नए सत्र में पढ़ाई जाने वाली किताबों में बदलाव की तैयारियां की जा रही हैं,इसमें इस बार 9वीं कक्षा में एनसीईआरटी की गणित और विज्ञान की किताबों को पढ़ाने की योजना है। साथ ही नए सत्र के लिए पहली से 9वीं तक की किताबों में बदलाव के लिए समीक्षा का कार्य किया जा रहा है, जिसमें कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें राज्य के स्थानीय तथ्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। एससीईआरटी द्वारा एनसीईआरटी की किताबों की तर्ज पर किताबें तैयार की जाती है। पहले यह कार्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी एससीईआरटी की हैं।

  • सहज वाचन पुस्तिका बनाने पर भी कार्य

एससीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार, कक्षा चौथी से 7 वीं के सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है। 7वीं में गणित और योग पुस्तक को छोड़कर सभी किताबों में बदलाव देखने को मिलेगा। तीसरी से 8वीं के लिए सहज वाचन पुस्तिका बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है। वही पिछली बार पहली और दूसरी में 12खड़ी को शामिल किया था। इस साल हिन्दी में अभ्यास प्रश्न लाए जाएंगे।

वर्जन

  • नए सत्र से 9वीं के पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। वही अलग-अलग कक्षाओं में कई विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। अभी सभी विषय समन्वयकों के पास है। जल्द ही नए बदलाव की पुस्तकों के हिसाब से प्रकाशन कराकर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

कौस्तुब बनर्जी, सहायक संचालक, पाठ्यपुस्तक लेखन, एससीईआरटी
वर्जन

  • पाठ्यक्रम में एनईपी के तहत परिवर्तन हो रहा है। एससीईआरटी में समीक्षा अभी हो रही है। एससीईआरटी द्वारा एनसीईआरटी की किताबों की समीक्षा के बाद इसमें स्थानीय तथ्यों को शामिल किया जाता है। अभी जो बच्चे एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ेंगे तो इससे भी उन्हें काफी फायदा होगा। बच्चों को आज के हिसाब से राष्ट्र के संदर्भ में जानकारी प्राप्त होगा।

दानी राम वर्मा, शिक्षाविद्, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पूर्व सदस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button