Breaking NewsEducationछत्तीसगढ़परीक्षा

छत्तीसगढ़ में कक्षा 1से 11तक की स्थानीय परीक्षा 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होंगे डीपीआई ने दिए परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश

Join WhatsApp

रायपुर प्रवक्ता. कॉम 3 फरवरी 2026

लोक शिक्षण संचालनालय ने आज शैक्षणिक सत्र 2025–26 के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक की परीक्षा आयोजन के संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारीयों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
ये परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच संचालित किए जाएंगे ।परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के पृथक से समय सारिणी घोषित करेंगे ।
सभी जिलों में परीक्षा परिणाम एक साथ 30 अप्रैल को घोषित होंगे।
देखिए निर्देश की प्रमुख बातें क्या हैं –
समितियों का गठन एवं निर्देश :-

01 जिले में कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं, 7वी, 9वीं, एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे।

02 जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति एवं मॉडरेशन समिति का गठन 05 फरवरी 2026 तक कर लिया जावें।

03 कक्षा 1ली, 2, 3रीं, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं, एवं 11 वीं परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे।

04 सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे।

05 06 कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, एवं 12वीं के ब्लूप्रिंट अनुसार प्रश्न पत्र का निर्माण किया जावें।

परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु सेम्पल प्रश्न पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जावे।

07 दिनांक 28.02.2026 तक समस्त कक्षाओं के विषयों का पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया जावें तत्पश्चात रिवीजन कराया जावें।

08 प्रायोजना कार्य की वार्षिक परीक्षा 05.03.2026 तक पूर्ण कर लिया जावें।

परीक्षा तिथिः-

09 दिनांक 25.03.2026 से 10.04.2026 तक वार्षिक परीक्षा सम्पन्न कराया जावें, समयसारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी किया जावें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button