होली के पहले महंगाई भत्ते में दो फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी कारण है महंगाई सूचकांक के आंकड़े

प्रवक्ता.कॉम 7 फरवरी 2026
नई दिल्ली, एजेंसी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
श्रम ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) जारी किए जाने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से महंगाई
वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की संभावना
भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो सकता है। अंतिम निर्णय सरकार मार्च में ले सकती है। यदि दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा। पेंशनभोगियों के लिए भी यह राहत की खबर है।
क्या कहते हैं सी पी आई के आंकड़े
भारत में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा मासिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़े आमतौर पर महीने 12 तारीख को जारी किए जाते हैं। नवंबर 2025 के आंकड़े 12 दिसंबर 2025 को जारी हुए। यह ग्रामीण, शहरी और संयुक्त मुद्रास्फीति के आंकड़े प्रदान करता है।
- हालिया डेटा (नवंबर 2025): 12 दिसंबर
- 2025 को जारी किया गया।
दिसंबर 2025 के लिए AICPI‑IW का आंकड़ा 148.2 है. इससे 12 महीने का एवरेज AICPI‑IW, 145.54 निकलता है. कैलकुलेशन के अनुसार DA 60.33% बनता है, जिसे राउंड फिगर में 60% माना जाएगा.





