
रायपुर प्रवक्ता. कॉम 27 फरवरी 2026
आज दिनांक 27.02.2026 शुक्रवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।

यह कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मैनन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन रायपुर में आयोजित की गई थी। अविभाजित मध्यप्रदेश,और छत्तीसगढ़ में उनके योगदान को याद किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीकुमार शंकर मैनन.राजेंद्र पप्पू बंजारे ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला,पंकज शर्मा, कन्हैय्या अग्रवाल,जी श्रीनिवास,ममता राय, दिलीप चौहान,गंगा यादव,सुनील बाजारी, नितिन झा,मुन्ना मिश्रा, देव कुमार साहू,विनोद ठाकुर,ओम श्रीवास,सुजीत सिंह,राज देवांगन, डोमेंद्र दीप सितेंद्र ठाकुर,सागर तांडी, राजू यादव, सुशांत डे,वेंकट कुमार शहर कांग्रेस के सदस्य एवं प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे।
श्यामा चरण शुक्ल के योगदान पर एक नज़र –

श्यामा चरण शुक्ला पहली बार 1957 में राजिम से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। वे 1962 , 1967 , 1972 , 1990 , 1993 और 1998 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए। वे 1977 में राजिम से हार गए। शुक्ला ने तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया – 1969-72, 1975-77 और 1989-90।





