धरसीवां विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा वेतन भुगतान में विलंब से शिक्षक परेशान समय पर ईएमआई नहीं पटने से बैंक ने लगाई पेनाल्टी
रायपुर प्रवक्ता.कॉम 2 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वेतन भुगतान प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से माह के अंतिम दो कार्यदिवस में वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश वित्त विभाग के द्वारा जारी किया गया है। लेकिन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय
धरसींवा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता ।
एक दिन बाद है होली का त्यौहार
आज मार्च महीने की 2 तारीख हो गई है जो शिक्षक अन्य जिलों से यहां पदस्थ हैं उनको होली के त्यौहार पर जरूरी खरीददारी करनी है लेकिन फरवरी का वेतन नहीं आया है । पिछले कुछ महीनों से समय पर वेतन का भुगतान किया नहीं किया जा रहा है जिसके चलते शिक्षकों के 1 तारीख तक खाते से कटने वाले हाउस लोन, वाहन एवं पर्सनल ,शिक्षा जैसे लोन के ईएमआई का भुगतान नहीं हो सका और बैंक ने दो से तीन हजार तक पेनाल्टी लगा दिया । इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ।
ब्लॉक एजुकेशन शिक्षा अधिकारी को शासन के निर्देश के अनुसार वेतन भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए़ ।
आगामी महीने से समय पर वेतन नहीं मिला तो करेंगे उच्चाधिकारियों से शिकायत
इस विषय में शिक्षक संगठनों ने निर्णय लिया है कि आगामी महीने और इस माह होली से पूर्व वेतन नहीं मिला तो इसकी शिकायत उच्च कार्यालय और कलेक्टर से लेकर शासन तक करेंगे।






