Breaking News
Trending

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण सम्मान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योंत्सव 2026 के तहत प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं के लिए 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।

प्रवक्ता.कॉम 1 नवंबर 2026

Join WhatsApp

​रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योंत्सव 2026 के तहत प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं के लिए 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा कर दी गई है।

​राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इन पुरस्कारों का आधिकारिक ऐलान किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और संचालक डॉ. संजय कन्नौजे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

​अलंकरण विजेताओं की मुख्य सूची (प्रमुख श्रेणियां)

शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान (आदिवासी सामाजिक चेतना):

डुमन लाल ध्रुव (धमतरी)

  • यति यतनलाल सम्मान (अहिंसा एवं गौरक्षा): विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी (दुर्ग)
  • ​मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान): लोक आस्था सेवा संस्थान / सुश्री लता नेताम (गरियाबंद)
  • ​गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मान: श्री सुखचंद भास्कर (कबीरधाम)
  • ​ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार (सहकारिता): श्री धनसिंह बघेल, प्राथमिक कुडुक मछुआ सहकारी समिति, चित्रकोट (बस्तर)
  • ​पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान (सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उपलब्धियां): श्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर (बिलासपुर)
  • ​हबीब तनवीर सम्मान (रंगकर्म एवं नाटक): डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर (रायपुर)
  • ​पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान (हिन्दी साहित्य): डॉ. बिहारीलाल साहू (रायगढ़)
  • ​चक्रधर सम्मान (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य): डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति (रायपुर)
  • ​दाऊ मंदराजी सम्मान (लोक नाट्य एवं लोक शिल्प): श्रीमती रेखा जलक्षत्री (रायपुर)
  • ​लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोकगीत): श्रीमती साधना यादव (दुर्ग)
  • ​देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: श्री सी.एल. रात्रे (रायपुर)
  • ​खुमान साव सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोक संगीत): श्री चंद्रभूषण वर्मा (रायपुर)
  • ​चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (हिन्दी प्रिंट मीडिया): श्री प्रमोद कुमार साहू (रायपुर)
  • ​चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (इलेक्ट्रॉॉनिक मीडिया): श्री वरुण सखाजी एवं सुश्री रसिका पाण्डेय (संयुक्त रूप से, रायपुर)
  • ​मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (अंग्रेजी प्रिंट मीडिया): श्री शिशिर राय चौधरी (रायपुर)
  • ​पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान: श्री अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश)
  • ​गुण्डाधूर सम्मान (खेल): सुश्री संजू देवी (कोरबा)
  • ​महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान (खेल): श्री टोमन कुमार (बालोद)
  • ​डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार (कृषि): श्री पुन्नी दास भट्ट (कबीरधाम)
  • ​धन्वन्तरि सम्मान (आयुर्वेद चिकित्सा एवं शोध): डॉ. दिनेश कुमार नाग (धमतरी)
  • ​श्रीमती बिलासाबाई केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार: श्री प्रदीप कुमार सोनी (बालोद)
  • ​बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान (विधि): श्री कौस्तुभ शुक्ला (दिल्ली) एवं श्री हेमन्त कुमार मिश्र (रायपुर)
  • ​डॉ. तीजन बाई सम्मान (पंडवानी कला): श्री चेतन लाल देवांगन (दुर्ग)

​नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत– मंत्री राजेश अग्रवाल

​पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य अलंकरण सम्मान छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं, उनकी विशिष्ट उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मानित होने वाली ये विभूतियां और संस्थाएं आने वाली पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रदेश के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button