Breaking NewsCm news chhattisgarhछत्तीसगढ़

नियमित निरीक्षण: सभी जिलों के कलेक्टर बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल की समीक्षा करें।

छात्रावासों में सुरक्षा से समझौता नहीं: सीएम साय ने दिए सभी बालिका विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के आदेश

रायपुर, प्रवक्ता.कॉम 13 सितंबर 2026:

Join WhatsApp

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की त्वरित जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच या कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनदेखी या शिकायत दबाने की कोशिश करने वाले अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश:

जीरो टॉलरेंस नीति:

दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो। बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियमित निरीक्षण:

सभी जिलों के कलेक्टर बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल की समीक्षा करें।

भयमुक्त वातावरण:

संस्थानों में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जहां छात्राएं बिना किसी डर या संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित छात्राओं को काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जाए।

अधिकारियों की जवाबदेही:

छात्रावासों में अधीक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो। शिकायतों को छुपाने या विलंब करने पर संबंधित जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी।

​मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बेटियां निर्भय होकर पढ़ाई करें और अपने सपने पूरे करें, इसके लिए सुरक्षित माहौल देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button