Breaking NewsEducationछत्तीसगढ़परीक्षा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती – 31 अक्टूबर से शुरू होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

​8 जिलों में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र, तीन पालियों में होगी परीक्षा ​34 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा मूल पहचान पत्र ​परीक्षा का स्वरूप: 100 अंकों के प्रश्न, गलत उत्तर पर होगी नेगेटिव मार्किंग

रायपुर, प्रवक्ता.कॉम 28 अक्टूबर:

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा आधार पर 1812 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत आगामी 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस परीक्षा में प्रदेश भर के 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आवेदकों के प्रवेश पत्र ( जारी कर दिए गए हैं।

​8 जिलों में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र

​उप संचालक (लोक शिक्षण संचालनालय) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुगम परीक्षा संचालन हेतु राज्य भर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 6 केंद्र रायपुर में स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में 6, दुर्ग में 4, भिलाई में 4, बस्तर (जगदलपुर) में 2 तथा जांजगीर-चांपा और सरगुजा में 1-1 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों से संबंधित विस्तृत निर्देश प्रवेश पत्र में अंकित किए गए हैं।

​प्रतिदिन तीन पालियों में होगी परीक्षा, 90 मिनट पूर्व पहुंचे केंद्र

​भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन तीन पालियों में किया जाएगा:

प्रथम पाली: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक (प्रवेश समय: सुबह 7:00 बजे)

द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक (प्रवेश समय: सुबह 11:00 बजे)

तृतीय पाली: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक (प्रवेश समय: दोपहर 3:00 बजे)

समय अवधि: 2 घंटे

कुल प्रश्न एवं अंक: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (100 अंक)

अंक योजना: प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की कटौती (नेगेटिव मार्किंग) की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button