अभिषेक सिंह को जन्मदिन पर बधाइयों का तांता कबीरधाम राजनादगांव के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
सरल स्वभाव एवं सादगी के साथ साथ मिलनसार व्यवहार के चलते सभी वर्गों में हैं लोकप्रिय जो कभी मिले नहीं वो भी अभिषेक सिंह के प्रति रखते है सद्भाव एवं आदर
रायपुर / राजनांदगांव 5 मार्च 2026 प्रवक्ता.कॉम
राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोक प्रिय सांसद एवं युवा नेता अभिषेक सिंह को जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कबीरधाम और राजनादगांव से उनका अभिन्न आत्मीय लगाव होने के कारण यहां के उनके चिर परिचित , जानने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामना संदेश सुबह से ही पोस्ट करना आरम्भ कर दिया था ।
डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी बधाई
अभिषेक सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के पुत्र हैं ।उन्होंने उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के सभी अलग अलग प्लेटफार्म में पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
जसविंदर बग्गा , ठाकुर पीयूष सिंह , उमंग पाण्डेय , दुर्गेश सिंह ठाकुर ने अभिषेक सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है
अभिषेक सिंह के सरल स्वभाव एवं सादगी के चलते उनके प्रशंसकों को उनसे अलग ही आत्मीय लगाव है ,उनसे भले ही कोई काम नहीं पड़े लेकिन उनको जानने वालों ने हमेशा उनके लिए अच्छा भाव रखा है।
जन प्रतिनिधियों ने दी बधाई – अभिषेक सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडेय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, गजेंद्र यादव, सहित विभिन्न संगठनों ,युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जन्मदिन की बधाई दी है।






