EducationNewsकबीरधामछत्तीसगढ़

सद्भावना के संदेश के साथ मुनमुना में शिक्षकों ने मनाई होली मिलन

खंड स्रोत समन्वयक राम मुरारी यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत जैसी महान भूमि में जन्म लिया है, जहां विभिन्न जाति, समाज और पूजा-पद्धतियों के बावजूद सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। यही हमारी संस्कृति और संस्कार हमें एक सूत्र में बांधकर रखते हैं

कबीरधाम/पंडरिया/ प्रवक्ता.कॉम 08 मार्च 2026

Join WhatsApp

पंडरिया विकासखंड अंतर्गत मुनमुना संकुल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।

विभागीय अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू, खंड स्रोत समन्वयक राम मुरारी यादव, संकुल प्राचार्य हेमलता टंडन तथा संकुल समन्वयक रघुनंदन गुप्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा संकुल के समस्त प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित शिक्षकों में गणेश राम ध्रुव, धर्मराज वर्मा, चैतराम धुर्वे, लखनलाल चंद्रवंशी, श्यामा मेश्राम, सिद्धाराम मंडावी, रामभरोस पटेल, अतुल तिवारी, खडानंद कश्यप, प्रणिता बर्मन, राजेंद्र प्रजापति, नेनरेश कुमार चेचाम सहित अन्य शिक्षक व संस्था के कर्मचारी मौजूद रहे।

संकुल समन्वयक ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन


कार्यक्रम का आयोजन संकुल समन्वयक रघुनंदन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार होली में विभिन्न रंगों का समावेश होता है, उसी प्रकार एक शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों के कोमल मन और मस्तिष्क में ज्ञान और संस्कार के ऐसे रंग भरे जो जीवनभर उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि शिक्षक का अध्यापन ही वह रंग है जो बच्चों के जीवन को संवारता है और समाज को नई दिशा देता है।
वहीं खंड स्रोत समन्वयक राम मुरारी यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत जैसी महान भूमि में जन्म लिया है, जहां विभिन्न जाति, समाज और पूजा-पद्धतियों के बावजूद सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। यही हमारी संस्कृति और संस्कार हमें एक सूत्र में बांधकर रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में ऐसे संस्कार विकसित करने की बात कही जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में संकुल प्राचार्य हेमलता टंडन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा किया और रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button