छत्तीसगढ़रायपुरसमग्र शिक्षासमीक्षा बैठक

धरसींवा (रायपुर): 28 सितंबर को संकुल केंद्र समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक, जिला शिक्षा अधिकारी डीएमसी रहेंगे मौजूद

​रायपुर: प्रवक्ता.कॉम 27 नवंबर 2026

Join WhatsApp

समग्र शिक्षा, विकासखंड धरसींवा (शहरी), जिला रायपुर द्वारा संकुल केंद्र समन्वयकों (CAC) की एक अनिवार्य बैठक आगामी 28 सितंबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई है। यह बैठक शासकीय नवीन सरस्वती नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयापारा (रायपुर) में संपन्न होगी।

​बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एम सतीश , अरुण शर्मा जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा, रायपुर) खंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी।

​बैठक के मुख्य एजेंडे:

शाला प्रोग्रेशन: मर्ज की गई शालाओं के बच्चों के प्रोग्रेशन (GP, EP, FP) की समीक्षा।

अपार आईडी: यू-डाइस (UBA) एवं एमडी (MD) के तहत अपार आईडी की अद्यतन स्थिति।

वृक्षारोपण अभियान: ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ तथा ‘हरिहर पाठशाला 3.0’ के अंतर्गत किए गए वृक्षारोपण की समीक्षा।

शाला निरीक्षण एवं प्रतिवेदन: संकुल समन्वयकों द्वारा प्राथमिक शालाओं के निरीक्षण तथा रचनात्मक लेखन प्रतिवेदन की समीक्षा।

PRASHAST APP 2.0: ऐप पर गैर-सरकारी (अशासकीय) स्कूलों की प्रगति की समीक्षा।

पर्यावरण एवं स्वच्छता: इको क्लब, ई-वेस्ट मैनेजमेंट और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की स्थिति।

सेवा संकल्प अभियान: अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति।

​कार्यालय विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक (शहरी) नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा पत्र जारी कर सभी संकुल समन्वयकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक की व्यवस्था और तैयारियों का जिम्मा नयापारा संकुल समन्वयक श्रीमती अंजू शर्मा को सौंपा गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button