Breaking NewsTop Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ राज्योत्सव
Trending

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियाँ शुरू जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को होंगे एक दिवसीय कार्यक्रम, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी मुख्य थीम

नवा रायपुर के तूता में सजेगा राज्यस्तरीय मुख्य मंच, जिला स्तर पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांटी जाएंगी जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगातें।

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 23 अक्टूबर 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राज्योत्सव 2026’ की तैयारियाँ राज्य शासन द्वारा बड़े पैमाने पर शुरू कर दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, रायपुर से भिन्न समस्त जिला मुख्यालयों में 02 नवंबर 2026 को एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष राज्योत्सव के आयोजनों की मुख्य थीम “सशक्त नारी, युवा उड़ान” निर्धारित की गई है।

​शासकीय भवनों पर होगी विशेष रोशनी, स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

​राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर से 3 नवंबर की रात्रि तक सभी जिला मुख्यालयों के शासकीय भवनों को “सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम को प्रदर्शित करते हुए रोशनी से सजाया जाएगा। इसके साथ ही निजी संस्थाओं को भी भवनों पर रोशनी करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला स्तर पर 2 नवंबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा गरिमामय व शालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

​विभागीय स्टॉल्स में दिखेगी शासकीय योजनाओं की झलक

​राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विकास विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं तथा सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रमों में जन-प्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों को अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।

​तूता (नवा रायपुर) में मुख्य मेला, स्कूल शिक्षा विभाग को मिला स्टॉल

​नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम-तूता स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में 1 से 3 नवंबर तक राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सीएसआईडीसी (CSIDC) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को हैंगर क्रमांक 01 में स्टॉल क्रमांक 05 (960 वर्गफीट) आबंटित किया गया है। विभागीय प्रदर्शनी तथा व्यवस्थाओं के सुचारू समन्वय हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर तैयारियाँ अंतिम चरण में पूरी की जा रही हैं।

​(नोट: शासन द्वारा सभी आयोजनों में मितव्ययिता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।) 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button